भाजपा पार्षद ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद ने बुधवार को एक नगर नगम अधिकारी को उस समय थप्पड़ मार दिया जब उसने दक्षिणी दिल्ली में एक अवैध निर्माण बंद कराने का प्रयास किया।

भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कनिष्ठ अभियंता को बहस के दौरान थप्पड़ मार दिया।

गुप्ता द्वारा अभियंता को थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद भी उन्होंने अभियंता को दोबारा पीटने की कोशिश की।

गुप्ता घनी आबादी वाले इलाके संगम विहार से पार्षद हैं, जहां मुख्यत: शहर की निम्न आय वाली आबादी रहती है।

उधर, भाजपा ने इस घटना से किनारा कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493