उप्र : सियासी दिग्गजों ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

लखनऊ, 18 अप्रैल(आईएएनएस)। सियासी दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं से देश-समाज के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा़ॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ट्वीट में लिखा है, ” पहले मतदान फिर जलपान। सामान्य निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम के अनुसार आज दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। आप सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए लोकतंत्र के पर्व को मनाएं और अपने मत का उपयोग अवश्य करें।”

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी ट्वीट किया है, “नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें। अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मतदान जरूर करें। पहले मतदान फिर जलपान।”

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, “आज के दूसरे चरण के मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोकतंत्र में एक दिन का मतदान न केवल पांच साल बल्कि आने वाले दशकों की भी दिशा तय करता है। सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493