मप्र में हवाओं और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते दो दिनों में चली हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की ओर से आ रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से राज्य के मौसम में बदलाव आया है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से कई हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है। यही कारण है कि गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है मगर धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में बौछारें पड़ सकती है।

राज्य में गुरुवार को गर्मी का असर कुछ कम है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18, ग्वालियर का 17.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493