कर्नाटक : दिल का दौरा पड़ने से चुनाव अधिकारी की मौत

बेंगलुरू, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के चामराजनगर आरक्षित (एससी) लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक 53 वर्षीय चुनाव अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस संसदीय सीट पर मतदान जारी है।

निर्वाचन अधिकारी बी.बी. कावेरी ने चामराजनगर से आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि हन्नूर के रहने वाले शांतामूर्ति को पूर्वाह्न् करीब 10.30 बजे 48 नंबर बूथ पर दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

कॉवेरी ने कहा, “वह सुबह 6.30 बजे जब ड्यूटी के लिए आए थे, तब वह स्वस्थ थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493