महाराष्ट्र में 105 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान

लातूर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सभी की नजरें 105 वर्षीय काबाईबाई गनपति कांबले की ओर घूम गईं जो इतनी बड़ी उम्र के बावजूद पूरे उत्साह से मतदान करने पहुंची थीं।

व्हीलचेयर पर बैठी काबाईबाई अपने बच्चों और चौथी पीढ़ी के अन्य सदस्यों के साथ लातूर के हरंगुल न्यू कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची।

वहां उपस्थित सभी मतदाताओं ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493