भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद सपा में शामिल

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए उप्र के मछली शहर से भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान अखिलेश ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। हमारे खिलाफ सीबीआई जांच कांग्रेस राज में ही करवाई गई थी। जिसने पीआईएल दाखिल की थी, वह भाजपा व कांग्रेस दोनों से जुड़ा हुआ है।”

अखिलेश ने कहा, “कांग्रेस का स्तर बहुत नीचे चला गया है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने उप्र विधानसभा चुनाव में हमारे साथ गठबंधन क्यों किया। हम ईडी और सीबीआई से नहीं डरते।”

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले भाजपा ने मछलीशहर सुरक्षित सीट से वर्तमान सांसद रामचरित्र निषाद का टिकट काट कर वी.पी. सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493