बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि की संभावना

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच एक-दो दिनों के अंदर तापमान में वृद्घि की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्घि की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हालंकि आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493