डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। तीन दिनों के विराम के बाद डीजल के दाम में शनिवार को वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले ही पेट्रोल के दाम में वृद्धि की थी, जिसके बाद अब डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल के दाम दिल्ली और कोलकाता में आठ पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73 रुपये, 75.02 रुपये, 78.57 रुपये और 75.77 रुपये प्रति लीटर रहे। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 66.39 रुपये, 68.13 रुपये, 69.49 रुपये और 70.10 रुपये प्रति लीटर बने रहे।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में सात पैसे, जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई एक्सपायरी कच्चा तेल वायदा अनुबंध में गुरुवार को चार रुपये की कमजोरी के साथ 4,460 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर जून डिलीवरी ब्रेंट क्रूड वायदा अनुबंध 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 71.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि न्यूयॉर्क मर्केटाइल इंडेक्स (नायमैक्स) पर डब्ल्यूटीआई का मई अनुबंध 0.33 फीसदी तेजी के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में गुड फ्राईडे का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को कारोबार बंद रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493