झारखंड के रांची में रोड शो, लोहरदगा में रैली करेंगे मोदी

रांची, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की राजधानी रांची में 23 अप्रैल को एक रोड शो करेंगे और अगले दिन वह झारखंड के ही लोहरदगा जिले में एक चुनावी रैली करेंगे।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, “प्रधानमंत्री ओडिशा में चुनाव प्रचार के बाद 23 अप्रैल की शाम रांची पहुंचेंगे। रांची में वह रोड शो करेंगे और राजभवन में रात बिताएंगे।”

उन्होंने कहा, “अगले दिन, मोदी पूर्वाह्न 11 बजे लोहरदगा में रैली को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे बंगाल के लिए प्रस्थान करेंगे।”

लोहरदगा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के पक्ष में रैली झारखंड में मोदी की पहली रैली होगी।

सिन्हा के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 27 अप्रैल को पार्टी के उम्मीदवार सुनील सिंह के पक्ष में चतरा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 अप्रैल या 26 अप्रैल को पलामू में एक रैली को संबोधित करने की संभावना है।

पलामू, चतरा और लोहरदगा सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493