हडसन ने साथ में साझा की अपने बच्चों की पहली तस्वीर

लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट हडसन ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार अपने सभी बच्चों की एक तस्वीर साथ में साझा की है।

पीपल डॉट कॉम के अनुसार शुक्रवार को हडसन ने अपने सभी बच्चों के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि ‘मेरी सभी इच्छाएं पूरी हुईं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यावाद’।

इस तस्वीर में हडसन को अपनी छह माह की बेटी रानी रोज के साथ देखा जा सकता है , जिसमें वह उसे सीने से लगाए दिख रही हैं। साथ में ही उनके दो बेटे रेडर रॉबिन्सन (15) और बिंघम हवन बेलामी (7) उनसे गले मिल रहे हैं।

हडसन और उनके प्रेमी डैनी फुजीकावा ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था। अपनी पिछली शादियों ने अभिनेत्री को दो बेटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493