सिख तीर्थयात्रियों को जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर यात्रा की अनुमति

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को सिख समुदाय के सदस्यों को रविवार को उरी में स्थित एक गुरुद्वारे में बैसाखी के बाद होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा की अनुमति दे दी है।

ऑल पार्टी सिख कॉर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) का आवेदन मिलने पर कश्मीर के मंडलायुक्त बशीर खान ने श्रीनगर, बडगाम, कुलगाम, अनंतनाग, बारामूला और पुलवामा के जिलाधिकारियों को सिख समुदाय के सदस्यों को गुरुद्वारा पारनपिला में पर्व में शामिल होने के लिए यात्रा की अनुमति जारी करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा बलों के काफिलों को आतंकवादी हमलों से बचाने के लिए किसी भी यात्री वाहन को रविवार और बुधवार को उधमपुर से बारामूला जाने की अनुमति नहीं है।

14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यह फैसला किया गया है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493