दिल्ली में धूपभरी सुबह, दोपहर में छाएगी आंशिक बदली

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंेने बताया कि दिन में मौसम साफ रहेगा और दोपहर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493