केजरीवाल ने श्रीलंका में बम विस्फोटों की निंदा की

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों की निंदा की है। इन बम विस्फोटों में कम से कम 185 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से अधिक घायल हैं। केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “श्रीलंका से ईस्टर के दिन अत्यधिक दुखद खबर आई है। दुनिया के किसी भी हिस्से में मानवता के दुश्मनों को सफल नहीं होने दिया जा सकता और आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

द्वीपीय देश में रविवार को चर्च और होटलों में हुए आठ विस्फोटों में कम से कम 185 लोगों के मारे जाने और 400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493