बिहार : बेगूसराय प्रत्याशी कन्हैया के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

बेगूसराय, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट से वामपंथी दलों के साझा उम्मीदवार एवं जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गई थी जब कुमार गढ़पुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो कर रहे थे। आरोप है कि रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखाए गए थे, उसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने विरोध करने वालों से मारपीट की थी।

गढ़पुरा के थाना प्रभारी प्रतोश कुमार ने बताया कि कोराय गांव निवासी कुमार राहुल के लिखित बयान के आधार पर गढ़पुरा थाने में मारपीट के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कन्हैया कुमार समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में कन्हैया कुमार का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तनवीर हसन से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493