गाजियाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट में 46 वर्षीय नर्स का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दीपिका वैशाली सेक्टर-3 में स्थित अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं। वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं।
खिड़की के बाहर से शव को देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”
dharmpath.com dharmpath