मप्र : साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन पर्चा भरा, मंगलवार को दाखिल करेंगी

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को नामांकनपत्र भरा, जिसे वह मंगलवार को जमा करेंगी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर को मंगलवार (23 अप्रैल) को नामांकनपत्र दाखिल करना है, मगर विशेष मुहूर्त होने के कारण उन्होंने सोमवार को नामांकन पर्चा भरा। इस मौके पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे।

नामांकन पर्चा भरे जाने से पहले पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और ‘स्वस्तिक वाचन’ किया। पंडितों ने कहा, “सोमवार को विशेष मुहूर्त है, आज की ग्रह दशा प्रज्ञा ठाकुर को जीत दिलाने वाली है, इसलिए उन्होंने नामांकन पत्र भरा।”

प्रज्ञा ठाकुर मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ एक बार फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगी और नामांकनपत्र जमा करेंगी।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह से है। यहां 12 मई को मतदान होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493