एशियाई एथलेटिक्स : गोमती ने 800 मीटर में भारत को दिलाया स्वर्ण

दोहा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट गोमती मारिमुथु ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को स्वर्ण पदक हासिल किया।

गोमती ने खलीफा स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2: 02.70 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। चीन की चुनयू वांग ने 2:02.96 मिनट के साथ रजत पदक जीता।

शिवपाल सिंह ने 86.23 मीटर का थ्रो फेंककर भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493