दिल्ली चुनाव : 3 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के एक बयान के मुताबिक, “बुराड़ी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नफे सिंह, जबकि महरौली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर डी.के.चोपड़ा ने नामांकन दाखिल किया है।”

गरीब आदमी पार्टी नेता श्याम भारती ने उत्तम नगर विधानसभा सीट से नामांकन भरा।

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होंगे, जबकि चुनाव परिणाम की घोषणा 10 फरवरी को होगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि उम्मीदवार 24 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493