गोवा की राज्यपाल ने वोट डाला, लोगों से भी की मतदान की अपील

पणजी, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मंगलवार को मतदान करने के बाद लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेने के लिए कहा।

सिन्हा ने पणजी के पास दोना पौला स्थित प्राथमिक और उच्च विद्यालय में मतदान करने के बाद लोगों से कहा, “हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं और यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। जैसे आप अपने त्योहार मनाते हैं उसी तरह इस त्योहार में भी भाग लें। कृपया आए और मतदान करें। यह आपका अधिकार है, इसका प्रयोग करें।”

उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा लोकसभा सीटों पर 12 प्रत्याशी और मापुसा, शिरोडा और मांदरेम विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493