गुजरात में शुरुआती दौर में 20 प्रतिशत मतदान

अहमदाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के पहले दो घंटों में सुबह 9.30 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं, जहां 4.51 करोड़ से भी अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुजरात में वोट डालने वाले प्रारंभिक मतदाताओं में शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493