गोवा में 11 बजे तक 26.55 प्रतिशत मतदान (लीड 2)

पणजी, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा में 2 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को हो रहे मतदान में सुबह 11 बजे तक 26.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सुबह 11 बजे तक दो संसदीय क्षेत्र, उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में क्रमश: 26.52 प्रतिशत और 26.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो कि औसत 26.55 प्रतिशत मतदान हैं।

गोवा में 1652 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

शिरोदा, मापुसा, मंदरेम विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक क्रमश: 29.16 प्रतिशत, 26.81 और 25.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने कहा, “दक्षिण गोवा के कुंकोलिम विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में खराबी की शिकायत के बाद मतदान केंद्र से सभी ईवीएम को बदल दिया गया।”

चुनाव अधिकारी ने कहा दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी से मतदान में देरी हुई, लेकिन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493