श्रीलंका विस्फोट में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार सम्पन्न

कोलंबो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। शोक में डूबे श्रीलंका में मंगलवार को ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। हमले में 310 लोग मारे गए थे।

बीबीसी के अनुसार कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले, सुबह साढ़े आठ बजे मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

बीबीसी ने कहा कि मारे गए और घायल हुए 500 लोगों के सम्मान में झंडों को आधा झुकाया गया। लोगों ने भी सिर झुकाकर लोगों को श्रद्धांजलि दी।

एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने अब तक मामले में 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकार ने नरसंहार के लिए एक स्थानीय इस्लामी समूह को जिम्मेदार माना है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने मृतकों में से 31 विदेशी नागरिकों की पहचान की है, जिनमें 10 भारतीय शामिल हैं, जबकि 14 अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493