मप्र के कई हिस्सों में लू का असर

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली है,जिसके चलते धूप सुबह से ही चुभन पैदा कर रही है। गर्म हवाएं झुलसा देने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों लू का असर है। बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है।

राज्य के तापमान में उछाल आया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24, ग्वालियर का 24.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.7 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493