अरुणाचल में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

ईटानगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई।

मुख्य सचिव सत्य गोपाल ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

शिलांग में सेंट्रल सिसमोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी के एक भूकंपविज्ञानी एंड्रयू लिंगदोह ने कहा, “भूकंप के झटके तड़के 1.45 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले में था।”

भूकंप के झटके असम, नागालैंड, पड़ोसी देश चीन, म्यांमार और भूटान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493