भाजपा लोगों को बांट रही : अखिलेश

हरदोई/मिश्रिख,, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनता के बीच भरोसा खत्म हो गया है, इसीलिए यह लोगों को आपस में बांट रही है।

अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा अंग्रेजों की नीति पर चल रही है, बांटों और राज करो। ये नफरत फैलाना चाहते हैं। इन लोगों का भरोसा जनता के बीच खत्म हो गया है। इसलिए ये लोग जनता को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं।”

अखिलेश ने कहा, “पिछली बार वह चाय के नशे में वोट बटोर ले गए। वह आबादी के एक प्रतिशत के प्रधानमंत्री हैं। किसान बर्बाद हो गया है। वह परेशान है। कैसी चमत्कारी सरकार है, खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गई।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सपने दिखाए कि रुपये बंद हो जाएंगे तो कालाधन बंद हो जाएगा। रुपया काला नहीं होता, लेनदेन काला होता है।”

उन्होंने कहा, “जिसका चक्र पूरा हो जाए वह जीरो हो जाता है। जनता अब उन्हें माइनस में पहुंचा देगी। हमारा गठबंधन इसे खत्म करेगा। महागठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं। वे 38 दल मिल क्या बना रहे हैं।”

अखिलेश ने कहा, “हम बांटने नहीं आप का गठबंधन चाहते हैं। देश का बंटवारा करने वालों को अब दोबारा मत आने देना। महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा।”

उन्होंने कहा, “ये लोग हमें कह रहे हैं कि संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते। हमें ये कर रहे हैं तो सोचिए गरीबों को क्या कहते होंगे। यह सरकार किसी काम की नहीं है, जो काम चल रहे थे, उन्हें भी रोक दिया गया। यदि दिल्ली का रास्ता किसी ने आसान किया है तो वह समाजवादियों ने किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493