भोपाल में सिंधी गीत पर जमकर नाची साध्वी प्रज्ञा

भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों की वजह से खूब चर्चाओं में हैं, मगर बुधवार को उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंधी समाज की महिलाओं के साथ नाच रही हैं।

इस वीडियो को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भी साझा किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी भाषा के एक गीत पर महिलाओं के साथ नाच रही हैं। बताया जाता है कि यह वीडिया सिंधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का है। इस मौके पर महिलाओं के साथ प्रज्ञा ठाकुर ने भी जमकर ठुमके लगाए। कई महिलाओं ने साध्वी प्रज्ञा के साथ सेल्फी भी ली।

महिलाओं संग नाचते हुए प्रज्ञा का वीडियो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है, “भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सिंधी गीत पर डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493