अनंतनाग में सुरक्षा बलों संग मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़े दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीजबेहारा कस्बे में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात बघंदर मोहल्ले को घेर लिया।

गुरुवार तड़के, आतंकवादियों को चेतावनी दी गई जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

मारे गए आतंकतवादियों की पहचान बीजबेहारा निवासी 25 वर्षीय कश्मीरी युवक सफदर अमीन भट्ट और कुलगाम के मालीपोरा हबलीश निवासी बुरहान अहमद गनेई के रूप में हुई है।

क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और जिले में ऐहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493