जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर आईटी का छापा

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी की श्रीनगर शहर में स्थित संपत्तियों पर छापा मारा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने करन नगर क्षेत्र में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स नॉर्थ पॉइंट टॉवर्स में छापामारी की। कॉम्प्लेक्स में शिया नेता अंसारी के कई व्यावसायिक कार्यालय हैं।

सूत्रों ने कहा कि पुराने शहर वाले इलाके में स्थित आलमगरी बाजार में अंसारी की एक और संपत्ति पर भी छापा मारा गया।

आयकर विभाग ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि श्रीनगर में किस कारण छापेमारी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493