केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के लिए कहा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब और हरियाणा के कार्यकर्ताओं को छोड़कर देशभर के कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के लिए कहा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि चुनाव तक सब लोग छुट्टी ले लें। हरियाणा और पंजाब छोड़कर देश भर के सभी कार्यकर्ता दिल्ली आ जाएं। दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराना है।”

दिल्ली की सभी सातों सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493