दिल्ली में सर्द सुबह, कोहरे से 65 रेलगाड़ियों प्रभावित

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सर्द रही। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 65 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रहीं 57 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और आठ का समय बदला गया है। तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आसमान दिनभर साफ रहेगा। शाम के वक्त कुछ स्थानों पर हल्का तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाएगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 94 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम सामान्य से छह डिग्री कम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493