टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस एमएलसी पर हमला

अमेठी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने एक टीवी न्यूज चैनल की लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दीपक सिंह पर हमला कर दिया।

मामला गुरुवार रात का है जब कांग्रेस एमएलसी एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिस पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई। दोनों तरफ से हाथापाई हो गई। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया।

दीपक सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता को बताया कि उन्होंने मामला दर्ज नहीं कराया है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि भाजपा नेता असहिष्णु होते जा रहे हैं। वे सभी स्थानीय नेता थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493