(खुसुर-फुसुर)– राष्ट्रवाद की अलख जगाने चली भाजपा की भोपाल लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अमरीकी कंपनी स्केचर के 4000 रुपयों की जूतों की जोड़ी चुनावी चर्चा बन गयी है.साध्वी ने भोपाल स्थित गैमन माल से विदेशी जूतों की दूकान से ये जूते खरीदे और चुनाव प्रचार पर चल दीं. विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है.दरअसल इस्तेमाल में हलके एवं आरामदायक ये जूते प्रज्ञा को प्रचार में पैदल चलने में मदद करेंगे ,प्रज्ञा की शारीरिक स्थिति बेहतर नहीं है इसके चलते आरामदायक जूते प्रज्ञा ने खरीदे लेकिन विवाद उन जूतों का विदेशी कंपनी का होना हो गया ,भाजपा स्वदेशी पर जोर देकर राष्ट्रवाद लाने की बात करती है लेकिन उसके नेताओं द्वारा ही विदेशी कपडे-जूते पहनना हमेशा चर्चा में बना रहता है।
dharmpath.com dharmpath