आईपीएल-12 : चेन्नई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

सुरेश रैना इस मुकाबले में चेन्नई की कप्तानी करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और फॉफ डु प्लेसिस बाहर बैठेंगे। मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा, ध्रुव शौरे और मिशेल सैंटनर भी इस मैच में खेलेंगे।

मेजबान टीम ने दो बदलाव किए हैं। बेन कटिंग और मयंक मारकंडे के स्थान पर इविन लुइस और अंकुल रॉय को मौका दिया गया है।

टीम :

चेन्नई : सुरेश रैना (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ध्रुवा शौरे, ड्वायन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर।

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अंकुल रॉय, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493