एयर इंडिया का सर्वर फेल, सेवा प्रभावित

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। एयर इंडिया के मुख्य सर्वर में शनिवार को गड़बड़ी आने की खबरों के बाद कंपनी का उड़ान संचालन प्रभावित हो गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर हजारों यात्री फंसे खड़े हैं और कई उड़ानें बाधित हो गई हैं।

एक यात्री टी. चौधरी ने कहा, “यहां बुरी तरह अफरातफरी और भ्रम की स्थिति है। यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं।”

उड़ान सेवा के सूत्रों के अनुसार, यह समस्या चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग और बोर्डिग की तकनीक देने वाले ‘एसआईटीए’ सर्वर में प्रतीत हो रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वर को ठीक किया जा रहा है और विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493