श्रीनगर : पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर शहर में एक पुलिस चौकी पर हमला करने के आरोपी दो आतंकवादियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने दोनों की पहचान जुबैर अहमद और मुश्ताक अहमद के रूप में की है। दोनों बडगाम जिले के वाथूरा गांव के रहने वाले हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।” चनापोरा पुलिस चौकी पर हुए हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493