उप्र के अमरोहा में कार पलटने से 3 की मौत

अमरोहा, 28 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-दिल्ली हाई-वे पर देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से बरेली जा रहे युवकों की कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में ईटों के ढेर से टकरा कर पलट गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि ये सभी कार में सवार होकर गजरौला से बरेली जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण कार डिडौली फ्लाई ओवर पर पलट गई। कार सवार बरेली के थाना सुभाष नगर निवासी ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र और जयप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। इनके अलावा हरबंश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493