हिमाचल में सोमवार को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

शिमला, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में रविवार को तापमान बढ़ गया, जो औसत से तीन-चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जाहिर किया है।

मौसम विभाग के एक अधिकरी ने यहां आईएएनएस से कहा, “29 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।”

इस बीच, इस पहाड़ी राज्य में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है, और कुछ इलाकों में तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थाना रहा, जहां का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके आद मंडी जिले के सुंदरगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म रहा, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नरकंडा, कुफरी, कसौली, मनाली, पालमपुर, चंबा और डलहौजी जैसे पर्यटक रिसॉर्ट में भी मौसम गर्म रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493