ओबामा के दौरे से पहले हो सकता है हमला : सेना

जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को आशंका जताई कि देश के गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आतंकवादी यहां घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं और जम्मू एवं कश्मीर के स्कूलों पर हमला कर सकते हैं।

सेना की 16वीं वाहिनी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.एच. सिंह ने जम्मू जिले के नगरोटा में संवाददाताओं से कहा, “पीर पांजल पर्वत श्रंखला में 36 स्थानों से करीब 200 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुपसपैठ की ताक में हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास खुफिया सूचना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा के दौरे से पहले आतंकवादी स्कूल और असैनिक क्षेत्रों सहित अन्य आसान लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।”

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा, “इसकी पूरी आशंका है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश करे।”

खुफिया एजेंसियों ने पिछले महीने ही चेतावनी दी थी कि लस्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के समय हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर औपचारिक परेड और समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493