ईशा अंबानी के घर पर प्रियंका, परिणीति ने की पार्टी

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और परिणीति चोपड़ा ने अपनी दोस्त ईशा अंबानी के घर पर मजेदार पार्टी की।

पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति के साथ ईशा के नए घर पर गई थीं। उन्होंने वहां आइसक्रीम बनाने के दौरान ली गई तस्वीर साझा की।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “घर पर बनी आइसक्रीम! होस्टेस को शुक्रिया। ईशा आपको ढेर सारा प्यार, आपका घर बहुत खुबसूरत है। मैं यहां आपकी खुशी और ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं। आलिया भट्ट आप पागलपन के मिनटों से चूक गईं। सभी रोड महिलाओं को प्यार.।”

वहीं परिणीति ने तस्वीर पर कमेंट किया, ‘अब तक की बेहतरीन रात!’

प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने ईशिता कुमार से सगाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493