भुवनेश्वर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को कहा कि वह केंद्रापाड़ा जिले की पतकुरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और पार्टी उम्मीदवार बेद प्रकाश अगरवाला की विधवा सावित्री अगरवाला को चुनाव मैदान में उतारेगा।
बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह घोषणा की।
इस विधानसभा सीट के लिए मतदान 19 मई को होगा।
पतकुरा के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना था, लेकिन 20 अप्रैल को अगरवाला का निधन हो जाने के कारण यहां मतदान टाल दिया गया।
यहां से बिजय मोहपात्रा भाजपा उम्मीदवार के रूप में और जयंत मोहंती कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।
dharmpath.com dharmpath