जम्मू, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्विटर हैंडल मंगलवार को हैक कर लिया गया और उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक बता दिया गया।
राजभवन के अधिकारियों को मंगलवार सुबह तब शर्मिदगी महसूस हुई, जब राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर उन्हें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का समर्थक बता दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि तत्काल सुधार के उपाए किए गए और हैकरों के खिलाफ राज्य की पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
dharmpath.com dharmpath