मोदी को देशद्रोही कहने पर पुलिस, चुनाव आयोग में शिकायत

भोपाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशद्रोही कहे जाने के बयान पर भाजपा ने सख्त ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, “सिद्घू ने प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने के लिए उन पर दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। सिद्घू ने प्रधानमंत्री को देशद्रोही और झूठा कहते हुए उन पर सरकारी कंपनियों को नुकसान पहुंचाने और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था।”

झा ने बैरागढ़ पुलिस थाने में दिए आवेदन में कहा है, “सिद्घू ने जानबूझकर एक संवैधानिक पद पर पदस्थ व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। इन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा उन पर प्रकरण दर्ज किया जाए।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493