मप्र के होशंगाबाद में मोदी और राहुल की सभाएं

भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं। दोनों नेता होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तीन बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से इटारसी पहुंचकर, रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा साढ़े तीन बजे से है।

वहीं, कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और यहां से होशंगाबाद के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। यह सभा साढ़े चार बजे होने वाली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493