भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में की शिकायत

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिल्ली इकाई अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई।

पार्टी नेता प्रभात झा तथा विजय गोयल के साथ आयोग के दफ्तर पहुंचे उपाध्याय ने केजरीवाल पर मानहानि का आरोप लगाते हुए आयोग को एक नोटिस सौंपा।

उपाध्याय ने कहा, “निराधार आरोप लगाकर वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमने निर्वाचन आयोग को तमाम तथ्यों से अवगत करा दिया है।”

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने सतीश उपाध्याय पर राष्ट्रीय राजधानी के बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था।

वहीं, केजरीवाल ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि उनके पास अपने दावे के पक्ष में पुख्ता सबूत हैं और भाजपा नेता की तरफ से मानहानि के आरोप का सामना करने के लिए वह तैयार हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि राजधानी में जिन कंपनियों द्वारा तेज चलने वाले बिजली के मीटरों को लगाया गया था, उन कंपनियों में उपाध्याय के शेयर हैं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493