विजय माल्या के हाथ से जाएगी बारबाडोस ट्रीडेंट्स

बारबाडोस, 1 मई (आईएएनएस)। भारतीय व्यवसायी विजय माल्या के हाथों से कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम बारबाडोस ट्रीडेंट्स का मालिकाना हक जाएगा। लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेमियन ओ डोनोहोए ने कहा है कि टीम के मालिकाना हक को स्थानांतरित करने के लिए कई लोगों से बात चल रही है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के नए मालिक के नाम का ऐलान 22 मई को लंदन में होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट से पहले घोषित कर दिया जाएगा।

माल्या के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मालिकाना हक भी था, लेकिन इस समय यह भारतीय व्यवसायी बैंक धोखाधाड़ी के चलते देश से भाग कर ग्रेट ब्रिटेन में पनाह लिए हुए हैं।

डोनोहोए ने गुयान क्रोनिकल से बातचीत में कहा, “यह हमारे लिए सबसे बड़ा सिर दर्द है। लेकिन बारबाडोस से संबंधित यह मुद्दा अगले दो-तीन सप्ताह में सुलझा लिया जाएगा। हम इसके मालिकाना हक में बदलाव करेंगे। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में हम ऐसा कर पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493