बंगाल के मंत्री का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मंत्री मंजुल कृष्णा ठाकुर ने गुरुवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में ठाकुर शरणार्थी, राहत और पुनर्वास मंत्रालय का पदभार संभाल रहे थे। वह अपने बेटे और पंचायत पदाधिकारी सुब्रत ठाकुर के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493