मप्र में आज अमित शाह की 3 जनसभाएं

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह विमान से भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से हेलीकॉप्टर से राजगढ़ में भाजपा उम्मीदवार के लिए ब्यावरा में जनसभा कर वोट मांगेंगे। शाह की नीमच जिले के मनासा और सीहोर के आष्टा में जनसभाएं हैं।

इसके अलावा भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को ग्वालियर, खजुराहो और श्योपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकमगढ़, खजुराहो, दमोह, सागर संसदीय क्षेत्रों मे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493