ओबामा की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद : राजनाथ

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “ओबामा की यात्रा के मद्देनजर, हमने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस साल गणतंत्र दिवस के परेड के मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में 25 जनवरी को उनके पहुंचने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493