फानी चक्रवात : ओडिशा में शुरू हुआ फानी का कहर

भुवनेश्वर, 3 मई (आईएएनएस)। ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान फानी का कहर शुरू हो चुका है। श्रेणी-4 के तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 150 से 175 किलोमीटर रही, जबकि कुछ स्थानों पर इससे भी ज्यादा रफ्तार रही।

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के निदेशक एच. आर. विश्वास ने कहा, “पुरी में फानी के आने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक में होगी।”

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी चक्रवात के केंद्रबिंदू का व्यास 28 किलोमीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि, पुरी में समुद्र की स्थिति अशांत है। तटीय इलाकों से करीब 5 किलोमीटर दूर तक स्थान को खाली करवा दिया गया है। इसके साथ ही चांदीपुर में शांत रहने वाले समुद्र की स्थिति भी उग्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493