बिहार में छाए बादल, हो सकती है बारिश

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। इधर, मौसम विभाग ने तूफान फानी से कुछ जिलों के आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तथा पूर्णिया में 24 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि फानी के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493